Newहैशटैग ज़िन्दगी पुस्तक के बारे में updates यहाँ से जानें।


Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat


Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.

Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.



The Flower of WordThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
The Flower of WordThe novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra

Newहैशटैग ज़िन्दगी पुस्तक के बारे में updates यहाँ से जानें।

Newसभी पाठकों एवं रचनाकारों से विनम्र निवेदन है कि बागी बानी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करते हुए
उनके बेबाक एवं शानदार गानों को अवश्य सुनें - आपको पसंद आएं तो लाइक,शेयर एवं कमेंट करें Channel Link यहाँ है

The Flower of Word by Vedvyas MishraThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

The novel 'Nevla' (The Mongoose), written by Vedvyas Mishra, presents a fierce character—Mangus Mama (Uncle Mongoose)—to highlight that the root cause of crime lies in the lack of willpower to properly uphold moral, judicial, and political systems...The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra

कविता की खुँटी

                    

आंसू की भाषा

आँसू सिर्फ पानी नहीं है,
ये दिल की सच्ची भाषा है।
जब शब्द नहीं मिलते
दिल की बात कहने को,
तब आँसू बोलते हैं।
कभी चुपके से पलकों पर आकर
ख़ामोशी से बह जाते हैं,
कभी दिल में उमड़े तूफ़ान को
एक पल में उजागर कर जाते हैं ये आँसू।
ये गवाह होते हैं
अनकहे दर्द के,
टूटे सपनों के,
और उस भरोसे के,
जो समय की ठोकरों से बिखर गया।
आँसू कमजोरी नहीं,
बल्कि एक संवेदना का प्रमाण हैं,
जो अब भी ज़िंदा है
पत्थर होते जा रहे
इस निष्ठुर संसार में।
कभी माँ की ममता में ढलते हैं ये आँसू,
कभी प्रेम की पीड़ा बनकर निकलते हैं ये आँसू।
कभी अपनों की बेरुख़ी से जन्म लेते हैं ये आँसू,
तो कभी अपनों की याद में बहते हैं ये आँसू।
आँसू कह जाते हैं
वह सब
जो कभी हम नहीं कह पाते।
इसलिए शायद रो लेने के बाद
मन हल्का हो जाता है,
क्योंकि आँसू सिर्फ बहते नहीं,
बल्कि दर्द को धोकर
आत्मा को संभलने की ताक़त देते हैं।
काश कोई समझ पाता
आँसू की भाषा।
— सरिता पाठक


यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है


समीक्षा छोड़ने के लिए कृपया पहले रजिस्टर या लॉगिन करें

रचना के बारे में पाठकों की समीक्षाएं (5)

+

मनोज कुमार सोनवानी "समदिल" said

वास्तव में आंसू तन की भाषा नहीं है बल्कि मन की भाषा है जिसे देखकर देखने वाले मन की सारी भावनाओं को पढ़ लेते हैं। सरिता बहन मैने आंसू पर 102 स्वतंत्र छंद लिखें है। जो प्रेस में है, जल्दी ही प्रकाशित होने वाली है। इन्हीं में से तीन छंदों को इस पटल पर साझा किया है जिस आप लोगों ने पढ़ा भी है। आपकी इस रचना में भी आंसू की बहुत सारी भावनाओं को महसूस कराया गया है। आपने खूबसूरत शब्दों में आंसू की भाषा को बताया है। सुंदर कविता के लिए मेरी प्यारी बहना को सुबह सुबह की सुनहरी बधाई बधाई 👌🙏🙏 वाह! वाह! वाह!🙏🙏🙏🙏

सरिता पाठक replied

बहुत bhut धन्यवाद मनोज भईया जी मेरी रचना को इतना स्नेह देने के लिए, सादर प्रणाम 🙏🙏

सरिता पाठक replied

ज़ब आपकी पुस्तक आयेगी तब पढूंगी जरूर 🙏🙏

सुप्रिया साहू said

आँसू सिर्फ बहते नहीं,
बल्कि दर्द को धोकर
आत्मा को संभलने की ताक़त देते हैं...।।
बिल्कुल सही कहा आपने, हम अपना दर्द किसी को बता नहीं सकते इसलिए हमारे दर्द आंखों से आंसु बनकर बह जाती है और जब वह जाती है तब सुकून महसूस होता है, बहुत सुंदर रचना मैम 👌👌, हृदयस्पर्शी, आपको सादर प्रणाम 🙏🙏।

सरिता पाठक replied

बहुत बहुत धन्यवाद सुप्रिया जी 🙏🙏

श्रेयसी said

सच्चाई बयां करती रचना बहुत ख़ूब बहुत सुंदर 🙏🙏

सरिता पाठक replied

धन्यवाद श्रेयसी जी 🙏

रीना कुमारी प्रजापत said

Waah didi heart touching...sahi kaha aapne kash koi samjh pata aansu ki paribhasha...samjhne wala hi smjhta hai di ye hunar har kisi mein nhi hota hai

सरिता पाठक replied

प्यारा सा मीठा सा प्यार भरा धन्यवाद ❤️

वन्दना सूद said

ज़िन्दगी को आसुओं के ज़रिए बहुत सुंदरता से बयान किया

सरिता पाठक replied

वंदना जी को सादर प्रणाम 🙏🙏

कविताएं - शायरी - ग़ज़ल श्रेणी में अन्य रचनाऐं




लिखन्तु डॉट कॉम देगा आपको और आपकी रचनाओं को एक नया मुकाम - आप कविता, ग़ज़ल, शायरी, श्लोक, संस्कृत गीत, वास्तविक कहानियां, काल्पनिक कहानियां, कॉमिक्स, हाइकू कविता इत्यादि को हिंदी, संस्कृत, बांग्ला, उर्दू, इंग्लिश, सिंधी या अन्य किसी भाषा में भी likhantuofficial@gmail.com पर भेज सकते हैं।


लिखते रहिये, पढ़ते रहिये - लिखन्तु डॉट कॉम


LIKHANTU DOT COM © 2017 - 2026 लिखन्तु डॉट कॉम
Designed, Developed, Maintained & Powered By HTTPS://LETSWRITE.IN
Verified by:
Verified by Scam Adviser
   
Support Our Investors ABOUT US Feedback & Business रचना भेजें रजिस्टर लॉगिन