मैं तुम्हारा हाथ थामू तुम भरम तोड़ो मेरा।
तुमसे रही ये गुजारिश साथ ना छोड़ो मेरा।।
अब तो साया तुम्हारी इजाज़त से दिखता।
कशमकश में ही सही उससे नाता जोड़ों मेरा।।
कल की बोतलें भारी थी अब खाली मिली।
इसका ठीकरा भी मुझपर रास्ता छोड़ो मेरा।।
कोई गुस्ताखी करे और आँखें तिरछी मुझपर।
मंजूर तेरा रिश्ता 'उपदेश' साथ ना छोड़ो मेरा।।
सब कुछ सहन कर लूँगा तुम्हारे साथ के लिए।
बस वज़ह की छानबीन कर हाथ मरोड़ो मेरा।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







